फंडिंग और धर्मांतरण मामले में यूपी एटीएस सक्रिय छांगुर बाबा और नसरीन को लेकर निकली टीम
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत लखनऊ: यूपी एटीएस की जांच तेज हो गई है। एटीएस की टीम लखनऊ की गोसाईगंज जेल पहुंची और छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन को कस्टडी में ले लिया। इसके साथ ही बाबा के साथ जुड़ी नसरीन को भी पुलिस कस्टडी में लिया गया है।
दोनों को 7 दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजा गया है। इस दौरान एटीएस की कई टीमें उनसे अलग-अलग बिंदुओं पर गहन पूछताछ करेंगी। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ का फोकस मुख्य रूप से बाबा के बैंक खातों में हुई संदिग्ध फंडिंग और धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों पर रहेगा।
एटीएस को शक है कि छांगुर बाबा का एक बड़ा नेक्सस काम कर रहा है, जिसमें कई सहयोगी शामिल हो सकते हैं। इन सहयोगियों की पहचान और उनके नेटवर्क की जांच भी एजेंसी की प्राथमिकता में है।
कस्टडी में लेने के बाद एटीएस की टीम छांगुर बाबा और नसरीन को लेकर जेल से रवाना हो चुकी है। इस हाई प्रोफाइल मामले में आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें श्रावण मास/कांवड़ मेले के लिए एटा जिले में यातायात व्यवस्था लागू, विशेष तिथियों पर रहेगा पूर्ण डायवर्जन












