श्रावण मास/कांवड़ मेले के लिए एटा जिले में यातायात व्यवस्था लागू, विशेष तिथियों पर रहेगा पूर्ण डायवर्जन
संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार एटा, 10 जुलाई 2025: जिला प्रशासन एटा द्वारा सूचित किया गया है कि इस वर्ष श्रावण मास / कांवड़ मेला पर्व 11 जुलाई 2025 से 09 अगस्त 2025 तक पूरे श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जायेगा। प्रतिवर्ष की भाँति इस बार भी विभिन्न जनपदों और राज्यों से लाखों की संख्या में कांवड़ यात्री जनपद कासगंज के सोरोंजी घाट से गंगाजल लेकर जनपद एटा होते हुए शिव मंदिरों में जलाभिषेक हेतु प्रस्थान करेंगे।
जनपद एटा कांवड़ मार्ग में एक प्रमुख पड़ाव होने के कारण यहाँ से होकर अत्यधिक संख्या में कांवरिये गुजरते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यात्रा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए 11 जुलाई से 09 अगस्त 2025 तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जा रही है।
विशेष तिथियाँ, जब पूर्ण डायवर्जन लागू रहेगा:
14 जुलाई, 21 जुलाई, 23 जुलाई, 28 जुलाई, 4 अगस्त एवं 9 अगस्त 2025
इन तिथियों को अत्यधिक भीड़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी डायवर्जन प्लान पूरी तरह प्रभावी रहेंगे।
यातायात डायवर्जन योजना – एटा जनपद
1. कानपुर व मैनपुरी की ओर से आने वाले भारी/लोडिंग वाहन आरटीओ ओवर ब्रिज बायपास से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
2. अलीगंज व फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले भारी/लोडिंग वाहन कुसाडी बायपास से होकर गंतव्य स्थान को जाएंगे।
3. शिकोहाबाद व जसराना की ओर से आने वाले भारी/लोडिंग वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। हल्के वाहन चपरई मोड़ से सकीट होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
4. आगरा व टूंडला की ओर से आने वाले भारी/लोडिंग वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। हल्के वाहन रजावली चौराहा से सकरौली-जलेसर होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
5. अलीगढ़ की ओर से आने वाले भारी/लोडिंग वाहन चौथा मील बायपास से होकर गंतव्य की ओर जाएंगे।
6. कासगंज की ओर से आने वाले भारी/लोडिंग वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
7. सहावर व गंजडुंडवारा की ओर से आने वाले भारी/लोडिंग वाहन बायपास होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
8. (जलेसर, अवागढ़) आगरा रोड से आने वाले
9. भारी वाहन (कैंटर, ट्रक, डीसीएम आदि) पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
हल्के वाहन जावड़ा नहर पुल से बायपास के लिए प्रस्थान करेंगे।
महत्वपूर्ण अपील:
जनता से अपील की जाती है कि निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें एवं अनावश्यक रूप से कांवड़ मार्ग पर न जाएं। यातायात व्यवस्था में सहयोग कर एक सुरक्षित व शांतिपूर्ण श्रावण पर्व को सफल बनाएं पुलिस प्रशासन।
ये भी पढ़ें सावन में कावड़ यात्रा शुरू, रेलवे अंडरपास में भरा पानी बना बाधा












