प्रयागराज : इलेक्ट्रॉनिक बिजली गुदाम में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

प्रयागराज : इलेक्ट्रॉनिक बिजली गुदाम में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

प्रयागराज। जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के बंदी पट्टी इलाके में शुक्रवार को एक इलेक्ट्रॉनिक बिजली गुदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही कई दमकल की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। गुदाम में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बिजली से जुड़े सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस का बयान

गंगानगर जोन, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की ओर से बताया गया कि “थाना सरायममरेज क्षेत्र में बिजली की एक दुकान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। मौके पर CFO और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद रही और आग पर काबू पा लिया गया। किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़े पैमाने पर माल का नुकसान नहीं हुआ है। अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।”

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: रिश्वतखोरी में फंसे दारोगा, एसपी ने किया सस्पेंड

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें