आगामी त्योहारों से पहले फायर सर्विस अलर्ट, एटा के फायर स्टेशनों पर साप्ताहिक मॉक ड्रिल आयोजित

आगामी त्योहारों से पहले फायर सर्विस अलर्ट, एटा के फायर स्टेशनों पर साप्ताहिक मॉक ड्रिल आयोजित

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार

एटा। आगामी त्योहारों के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार सुबह एटा जिले के सभी फायर स्टेशनों पर साप्ताहिक फायर ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास एडीजी, यूपी फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के निर्देश एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जलेसर फायर स्टेशन सहित जनपद के विभिन्न फायर स्टेशनों पर फायर सर्विस वाहनों और अग्निशमन उपकरणों की गहन साफ-सफाई की गई तथा उनकी कार्यक्षमता की जांच की गई। कर्मचारियों को उपकरणों के नियमित रखरखाव, संचालन और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। फायर अधिकारियों ने बताया कि साप्ताहिक फायर ड्रिल का मुख्य उद्देश्य अग्निशमन दल को हर समय आपदा से निपटने के लिए तैयार रखना और आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी संभावित अग्निकांड की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना है। इससे विभाग की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ कर्मचारियों की कार्यकुशलता भी परखी गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें