उत्तर प्रदेश में आसमान से बरसेगी आग’, 32 जिलों में भीषण लू का अलर्ट, 25 अप्रैल तक राहत नहीं

उत्तर प्रदेश में आसमान से बरसेगी आग’, 32 जिलों में भीषण लू का अलर्ट, 25 अप्रैल तक राहत नहीं

संवाददाता बिपिन मिश्रा

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के 32 जिलों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। आंकड़ों और मौसम के मिजाज को देखते हुए फिलहाल 25 अप्रैल तक प्रदेशवासियों को इस तपिश से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

इन जिलों में ‘रेडमौसम विभाग ने विशेष रूप से पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों में अलर्ट जारी किया है। भारी तपिश की चपेट में आने वालेप्रयागराज वाराणसी जौनपुर गाजीपु और चंदौली। आजमगढ़ मऊ और बलिया। गोरखपुर देवरिया कुशीनगर और महाराजगंज।

सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, प्रतापगढ़ और बस्ती।

अधिकांश जिलों में पारा 40°C के पार जा चुका है, जो सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक है।रेगिस्तानी इलाकों से आ रही गर्म हवाएं (लू) मैदानी इलाकों में आग उगल रही हैं। सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है, जिससे उमस बढ़ गई है। बचाव के लिए जरूरी सलाहदोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बेवजह बाहर निकलने से बचें। यदि निकलना जरूरी हो, तो सिर ढक कर रखें और पानी का पर्याप्त सेवन करें।

ये भी पढ़ें महतारी वंदन योजना: वार्ड 16 में आज निःशुल्क ई-केवाईसी शिविर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें