महतारी वंदन योजना: वार्ड 16 में आज निःशुल्क ई-केवाईसी शिविर

महतारी वंदन योजना: वार्ड 16 में आज निःशुल्क ई-केवाईसी शिविर

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। नगर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (गौरव पथ, पाण्डेय गली) में बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे से महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए निःशुल्क ई-केवाईसी शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी नीतू कोठारी द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे, इसके लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। शिविर में आधार कार्ड एवं संबंधित दस्तावेजों के माध्यम से हितग्राहियों का सत्यापन किया जाएगा। जिन महिलाओं ने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे इस अवसर का लाभ उठाकर समय पर प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।आयोजकों ने सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर अपना ई-केवाईसी अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। शिविर पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और मौके पर आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें