प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता रणधीर सिंह यादव की हत्या

प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता रणधीर सिंह यादव की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

प्रयागराज: कौड़िहार ब्लॉक से पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता रणधीर सिंह यादव की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उनका शव पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला, जो कई टुकड़ों में बंटा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में उनके पुराने मित्र राम सिंह को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे अवैध संबंधों का विवाद कारण बना।

स्कॉर्पियो की फोटो (Photo Credit: UP Police)

स्कार्पियो में निकले थे, फिर मोबाइल बंद मिला

डीसीपी गंगापार कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार, रणधीर यादव 23 अगस्त को प्रयागराज से अपने दोस्त राम सिंह और एक अन्य व्यक्ति के साथ स्कार्पियो कार में निकले थे। 24 अगस्त को उनकी स्कार्पियो गाड़ी चित्रकूट के देवांगना घाटी क्षेत्र में एक मुख्य सड़क पर लावारिस अवस्था में मिली। इस बीच, रणधीर का मोबाइल प्रयागराज शहर की सीमा में ही स्विच ऑफ हो गया था, जबकि राम सिंह और उसके साथी की लोकेशन चित्रकूट में पाई गई।प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता रणधीर सिंह यादव की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

ढाबे पर देखे गए थे आखिरी बार, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

रणधीर सिंह को आखिरी बार 22 अगस्त को नवाबगंज के एक ढाबे पर देखा गया था। उनकी पत्नी ने राम सिंह पर रणधीर को जबरन गाड़ी में बैठाने और अगवा करने का आरोप लगाते हुए नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और परिवार

रणधीर सिंह यादव मोहम्मदपुर हथिगवां के रहने वाले थे। वह प्रयागराज में भाजपा से जुड़े हुए थे और पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके थे। उनके पिता राम अभिलाष यादव सेना में सूबेदार रहे हैं। उनकी पत्नी बबली यादव वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं।

पुलिस राम सिंह से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच जारी है।

ये भी पढ़ें कोराई में हुआ विशाल दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम! 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें