सड़क दुर्घटना में चार लोग हुए घायल

सड़क दुर्घटना में चार लोग हुए घायल

मानिकपुर थाना क्षेत्र के अंतामऊ ग्राम सभा के पास मानिकपुर लाला बाजार रोड पर दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाकांकर भेजा गया है।घायलों में राजेंद्र कुमार और विनीता निवासी देवराम का पुरवा शामिल हैं, जो मानिकपुर से अपने घर जा रहे थे।वहीं, बॉबी सरोज और गिरधारी सरोज निवासी शाहाबाद भी इस हादसे में घायल हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें राजा भइया के निर्देश पर कुलदीप पटेल बने मंडल अध्यक्ष

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें