नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद में वार्डन/स्वयं क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के चतुर्थ सत्र का आयोजन
संवाददाता पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद-भारत सरकार गृह मंत्रालय, महानिदेशक नागरिक सुरक्षा द्वारा प्रायोजित नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के वार्डन/स्वयं क्षमता निमार्ण का प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के निर्देश के अनुपालन में
दिनांक 05 जनवरी,2026 से 11जनवरी,2026 तक प्रशिक्षण के चतुर्थ सत्र का आयोजन प्रात: 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक रामलीला मैदान, कविनगर स्थित जानकी सभागार में किया जा रहा है।

विगत दिनांक 05 जनवरी, 2026 को प्रशिक्षण में सर्वप्रथम श्री गुलाम नबी सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद द्वारा आधुनिक युद्ध एवं राष्ट्र की सुरक्षा समता का तथा मनोवैज्ञानिक युद्ध की जानकारी प्रदान की गयी। किस प्रकार आपदा के समय हमें अपनी सुरक्षा करनी चाहिए तथा आपदा न आने पाये उसके लिए प्रकृति का बचाव करें। अपरान्ह 03:00 बजे से भण्डार अधीक्षक श्रीमती विमलेश द्वारा नागरिक सुरक्षा संगठन की सामान्य जानकारी व नागरिक सुरक्षा सेवाओं की जानकारी व उसके आफिसर्स कमाडिंग की जानकारी प्रदान की गयी।
सहायक उपनियंत्रक श्री गुलाम नबी व भण्डार अधीक्षक श्रीमती विमलेश द्वारा सीढ़ियों व रस्सियों की सामान्य जानकारी प्रदान की गयी। सीढ़ियों के प्रकार सीढ़ियों का प्रयोग एवं रख रखाव आदि की सामान्य जानकारी प्रदान की गई।
उक्त प्रशिक्षण में श्री नेम सिंह, सहायक उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद, श्री हर्ष वर्मा, डिवीजनल वार्डन, आरक्षित एवं श्री दीपक अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन टाउन हॉल प्रखण्ड, श्री तुषार शर्मा आई.सी.ओ. टाउन हॉल द्वारा प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक आयोजन में नागरिक सुरक्षा के समस्त स्टॉफ तथा वरिष्ठ वार्डनों के साथ सहयोग प्रदान किया गया।












