विकास प्राधिकरणों व स्थानीय निकायों की अनियमितताओं पर सख्त रुख, गाजियाबाद में समीक्षा बैठक आयोजित
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं, जनता को त्वरित न्याय और ठंड में राहत के निर्देश — मा० सभापति श्री कुँवर महाराज सिंह
संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी. गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने/जांच के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मा० सभापति श्री कुँवर महाराज सिंह ने की।
बैठक में मा० सदस्यगण डॉ. जयपाल सिंह, श्री विजय बहादुर पाठक, श्री अशोक कटारिया, श्री धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज, श्री पवन सिंह एवं श्री शहनवान खान की गरिमामयी उपस्थिति रही। समिति द्वारा जनपद गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर एवं बुलन्दशहर के संबंधित विभागों की निर्धारित बिंदुओं पर समीक्षा की गई।
बैठक के शुभारम्भ से पूर्व गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर एवं गाजियाबाद के अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर मा० सभापति सहित समिति के सदस्यों का स्वागत-सम्मान किया गया। इसके उपरांत क्रमवार तीनों जनपदों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
गौतमबुद्ध नगर: नामित अधिकारियों की अनुपस्थिति पर समिति ने नाराजगी व्यक्त की। नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा संतोषजनक उत्तर न देने पर संबंधित प्रकरणों के साथ लखनऊ तलब करने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला पंचायत विभाग के कार्यों की सराहना की गई।

बुलन्दशहर: नामित अधिकारियों के उपस्थित न होने पर समीक्षा बैठक स्थगित की गई।
गाजियाबाद: विभागवार प्रकरणों की सूक्ष्मता से जांच करते हुए समिति ने एक माह के भीतर आख्या रिपोर्ट समिति को प्रेषित करने के निर्देश दिए। प्रस्तुत बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
महत्वपूर्ण निर्देश:
सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने पाए।
पूर्व में हुए अतिक्रमणों की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए।
गरीब, असहाय एवं दुर्बल वर्ग के लोगों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक प्रबंध किए जाएं।
चिन्हित स्थलों सहित अन्य आवश्यक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था व कंबल वितरण सुनिश्चित किया जाए; कंबल वितरण में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए।
मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए और किसी के साथ अन्याय न हो।
पेयजल से संबंधित शिकायतों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उपस्थित अधिकारी:
समिति की ओर से श्री हरि प्रताप सिंह (समिति अधिकारी), श्री कपिल श्रीवास्तव (निजी सचिव), श्री अभिषेक पाण्डेय (सहायक समिति अधिकारी), श्री अर्चित वाजयेई (वृत्त लेखा), श्री रविपाल सिंह (अपर निजी सचिव) सहित गाजियाबाद से जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, जीडीए उपाध्यक्ष श्री नन्दकिशोर कलाल, नगर आयुक्त श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक, सीडीओ श्री अभिनव गोपाल, जीडीए सचिव श्री विवेक मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, एडीएम एल/ए श्री अवनीश कुमार मिश्र, एसडीएम सदर श्री अरूण दीक्षित तथा आवास विकास परिषद, जिला पंचायती राज विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त गौतमबुद्ध नगर व बुलन्दशहर से मुख्य विकास अधिकारी, नगर निगम, आवास विकास परिषद एवं जिला पंचायती राज विभाग के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद में वार्डन/स्वयं क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के चतुर्थ सत्र का आयोजन












