कुंडा प्रतापगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के अंतर्गत चिन्हित 117 मरीजों के ऑपरेशन हेतु ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया गया।
संवाददाता अमित शुक्ला
उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय राजाभैया के सुपुत्र बड़े राजा–छोटे राजा फीता काटकर शुभारंभ करने पहुंचे।
इस शिविर के माध्यम से हजारों जरूरतमंदों को आंखों की रोशनी मिल रही है। जनसत्तादल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भइया लगातार समाजसेवा के कार्यों के माध्यम से जनआशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
यह निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर पिछले कई वर्षों से निरंतर आयोजित होता आ रहा है, जिससे अब तक हजारों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
हथिगंवा, बाबागंज, कुशुवापुर और बाघराय क्षेत्रों में भी निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
सामूहिक विवाह, दिव्यांगजनों की सहायता एवं निःशुल्क नेत्र शिविर जैसे सामाजिक कार्य राजा भइया की सेवा भावना और मानवीय छवि को दर्शाते हैं।












