शीतलहर के चलते कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 24 और 26 दिसंबर को अवकाश घोषित

शीतलहर के चलते कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 24 और 26 दिसंबर को अवकाश घोषित

संवाददाता अब्दुल माजिद

जनपद में पड़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित समस्त राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत प्री-प्राइमरी से कक्षा 08 तक के छात्र-छात्राओं के लिए दिनांक 24 दिसंबर 2025 एवं 26 दिसंबर 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।
हालांकि, आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिक निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्य पूर्व की भांति संपादित करते रहेंगे।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों को ठंड के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।
लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण यह निर्णय अभिभावकों एवं छात्रों के हित में लिया गया है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें