‘‘साहिबाबाद क्षेत्र में अवैध निर्माणों को जी0डी0ए0 ने की ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही‘‘

‘‘साहिबाबाद क्षेत्र में अवैध निर्माणों को जी0डी0ए0 ने की ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही‘‘

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक-26-मई-2026उपाध्यक्ष महोदय के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 26.05.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-07 के नेतृत्व में भूखण्ड सं0-7, श्याम पार्क मेन, साहिबाबाद, गाजियाबाद पर किये गये अतिरिक्त तल के निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी एवं भूखण्ड सं0-8, श्याम पार्क मेन, साहिबाबाद, गाजियाबाद पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये निर्माण कार्य किया गया था एवं व्यवसायिक गतिविधि का संचालन किया जा रहा था, जिसकोे सील बन्द कर दिया गया है। स्थल पर ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-07 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें