गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट ट्रैक्टर विवाद में बड़े भाई की हत्या, छोटे भाई को मसूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में एसीपी मसूरी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि थाना मसूरी पुलिस ने 26 जुलाई को हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के सगे भाई सुखवीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर के स्वामित्व को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसने हत्या का रूप ले लिया।पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला था। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान मोनू सिंह निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई। जांच के बाद पुलिस ने उसके भाई सुखवीर को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ट्रैक्टर को लेकर दोनों भाइयों में विवाद था। 25 जुलाई की रात उसने अपने भाई के साथ शराब पी और सुनसान स्थान पर ले जाकर सीमेंट के पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया।मसूरी पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सीमेंट का पत्थर बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।पुलिस का संदेश: पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और गंभीर अपराधों के शीघ्र खुलासे के लिए प्रतिबद्ध है।












