‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत My Bharat द्वारा 07 अगस्त को शारदा विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


गौतमबुद्धनगर, 31 जुलाई, 2026 माय भारत के डिप्टी डायरेक्टर शिवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में MY Bharat, गौतम बुद्ध नगर द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” राष्ट्रव्यापी जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत 07 अगस्त, 2026 को शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत वाद-विवाद एवं भाषण (Youth Dialogue for Change), स्लोगन लेखन (Words for Change), चित्रकला (Colours for Change), विषय आधारित नृत्य, नुक्कड़ नाटक एवं मूक अभिनय, काव्य प्रस्तुति (Voices for Change), संगीत एवं रैप तथा रील निर्माण एवं लघु फिल्म प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।इन प्रतियोगिताओं के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे तथा राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा। इच्छुक प्रतिभागी MY Bharat पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 02 अगस्त, 2026 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर के लगभग 10,000 स्थानों से लगभग एक करोड़ युवा नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेंगे।इस अभियान में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, MY Bharat स्वयंसेवक, NCC, NSS, सामुदायिक संगठन (CBOs) तथा विभिन्न सहयोगी संस्थाएं सक्रिय रूप से सहभागी होंगी। माननीय प्रधानमंत्री जी युवाओं के साथ संवाद भी करेंगे तथा नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति सतत जन-जागरूकता एवं युवा सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी रविवार अभियान का शुभारंभ करेंगे। MY Bharat, गौतम बुद्ध नगर ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर इस जन-जागरूकता अभियान एवं प्रतियोगिताओं में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। गौतमबुद्धनगर।












