गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा एसीपी श्रीपाल के नेतृत्व में थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चरस 02 किलो 800 ग्राम बरामद
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी NCR UP
दिनांक 08.04.2026 गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा आदेश अनुसार एसीपी श्रीमती प्रिया श्रीपाल के सकुशल नेतृत्व में थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन, प्रहार के अन्तर्गत चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर 01अभियुक्त आदिल पुत्र खुरशैद निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी उम्र करीब 19 वर्ष को नाहल रोड डासना जेल के पीछे चौकी क्षेत्र जेल थाना मसूरी से चरस कुल वजन 02 किलो 800 ग्राम सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह चरस मैं कस्बा गुलावठी जिला बुलंदशहर से लेकर आया था, मैं चरस को लाकर के विभिन्न क्षेत्रों में बेचकर मुनाफा कमा कर अपने शौक पूरे करता हूँ। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-आदिल पुत्र खुरशैद निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी उम्र करीब 19 वर्ष।बरामदगी का विवरणः-चरस कुल वजन 02 किलो 800 ग्राम बरामद । गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास, अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त प्रकरण में थाना मसूरी पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं इसके अलावा मारपीट एवं हत्या के 02 अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।थाना मसूरी पुलिस टीम ।












