गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ट्रोनिका सिटी,बेटियों को साथ रखने के विवाद में महिला की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ट्रोनिका सिटी,बेटियों को साथ रखने के विवाद में महिला की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में उक्त सम्बन्ध में सहायक पुलिस आयुक्त लोनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें मृतका की हत्या के बाद खींची गई फोटो मिली है। पुलिस के अनुसार, मृतका सुशीला देवी और आरोपी पवन कुमार पिछले करीब 10 दिनों से ट्रोनिका सिटी की पूजा कॉलोनी में किराये के मकान में साथ रह रहे थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बेटियों को अपने साथ रखने की बात और मृतका के अन्य लोगों से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।आरोपी ने स्वीकार किया कि 24 जुलाई की रात विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में सुशीला देवी का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने मृतका की फोटो मोबाइल से खींची, कमरे को बाहर से बंद किया और मौके से फरार हो गया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें