महेशगंज थाना क्षेत्र के पास गंगा एक्सप्रेस के सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत 

महेशगंज थाना क्षेत्र के पास गंगा एक्सप्रेस के सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत 

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

महेशगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे बाईपास के पास सर्विस रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूटी सवार एक युवती को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतका की पहचान बाघराय थाना क्षेत्र के उमरा पट्टी निवासी भावना सिंह के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है, ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके।घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

ये भी पढ़ें डीएम मेघा रूपम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न,निर्धारित 10 बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मा0 सभापति अश्विनी त्यागी ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें