खुशखबरी! यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के 1352 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

खुशखबरी! यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के 1352 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा कुल 1352 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी इन पदों के लिए 16 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से अपना आवेदन पूरा कर लें। OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) है अनिवार्य इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) प्रणाली में पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। बिना OTR के उम्मीदवार आवेदन फॉर्म नहीं भर पाएंगे।
​अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए सीधे लिंक upprpb.in पर जा सकते हैं।

इसके अलावा, भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, योग्यता और अन्य शर्तों को जानने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विस्तृत विज्ञप्ति उपलब्ध है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें