सपा कार्यालय में सावित्रीबाई फुले जयंती का भव्य आयोजन—बैठक में शिक्षा, समाज सुधार और संगठन विस्तार का ऐलान!

सपा कार्यालय में सावित्रीबाई फुले जयंती का भव्य आयोजन—बैठक में शिक्षा, समाज सुधार और संगठन विस्तार का ऐलान!

महान समाजसुधारक सावित्रीबाई फुले को नमन, नेताओं ने दिखाए गए मार्ग पर चलने का लिया प्रण

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य 

फतेहपुर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहपुर में महान समाजसुधारक, क्रांतिकारी शिक्षाविद एवं देश में शिक्षा की अलख जगाने वाली माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर पूर्व निर्धारित पार्टी की मासिक बैठक अपने निर्धारित समय से प्रारंभ हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में सावित्रीबाई फुले जी के शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके तथा अन्य महापुरुषों द्वारा दिखाए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए SIR जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, नगर पालिका चेयरमैन एड. राज कुमार मौर्या, दलजीत निषाद, वीरेंद्र यादव, प्रवक्ता एड. जगदीश सिंह, शमीम अहमद, डॉ. राम नरेश पटेल, डीजी कुशवाहा, अमरदीप सिंह पप्पू, आजम खान, संगीता राज पासवान, रत्नेश रत्ना, कमलेश निषाद, आशीष नामदेव, एड. संदीप श्रीमाली, जयकरन यादव, सुनील कोरी, दीपक डब्लू, हीरालाल साहू, राम बाबू यादव, चंद्रशेखर बेदी, गार्गीदीन बाजपेई, रईस अहमद, शिव सिंह यादव, सुमित साहू, मनोज यादव, एड. सुघर लाल यादव, जेपी यादव, सुहैल खान हेमू, अय्यूब खान, नागेंद्र यादव, सुनील उमराव, कालिका प्रसाद, वसीम अहमद, अजब सिंह, इंद्रसेन पास, देवेंद्र गौतम, रुक्कू सिंह, धीरेन्द्र मौर्या, रोहित निषाद, तस्लीम उद्दीन, दिनेश यादव, विकास कुमार, पवन द्विवेदी, लक्ष्मी शंकर यादव, पवन सिंह यादव, राम संजीवन यादव, प्रदीप शुक्ला, मयंक विश्वकर्मा, विष्णु दयाल पाल, राज करन, एड. मनोज लोधी, अर्जुन पाल, गगन प्रकाश, नयन सिंह यादव, शिव गोपाल पाल, कमलेश कुमार, रामराज, अंकित पायलट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सामाजिक न्याय व शिक्षा के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें