“परवाह” की पुकार! बड़ौरी टोल से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश—DM-SP के निर्देश पर रेडियम रिफ्लेक्टर, नेत्र परीक्षण, नुक्कड़ नाटक—हर मोर्चे पर जागरूकता हमला

“परवाह” की पुकार! बड़ौरी टोल से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश—DM-SP के निर्देश पर रेडियम रिफ्लेक्टर, नेत्र परीक्षण, नुक्कड़ नाटक—हर मोर्चे पर जागरूकता हमला

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य 

फतेहपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की थीम “परवाह” के तहत जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान शुरू हो गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के निर्देश पर त्रिवेणी संगम हाईवे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बड़ौरी टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में मुख्य अतिथि सीओ ट्रैफिक प्रमोद शुक्ला की मौजूदगी रही।

उद्घाटन अवसर पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर लालजी सविता, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव, पीआईयू कानपुर के निर्देशानुसार प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मेंद्र सिंह, राकेश भारद्वाज सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 पूरे महीने चलेगा सड़क सुरक्षा महाअभियान

सीओ ट्रैफिक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशों के क्रम में पूरे माह सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी, स्कूलों में स्लोगन, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग प्रतियोगिता, रैली, नुक्कड़ नाटक, वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण और टोल से गुजरने वाले वाहनों पर हाई क्वालिटी रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाएंगे।

बिना हेलमेट निकलना, अपनों की चिंता से मुंह मोड़ना

कार्यक्रम के दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। दोपहिया वाहन चालकों को भावुक संदेश देते हुए कहा गया कि घर से निकलने के बाद मां-बाप, पत्नी-बच्चे, भाई-बहन सुरक्षित वापसी का इंतजार करते हैं, लेकिन बिना हेलमेट निकलना जान को जोखिम में डालना है।

दुर्घटनाएं बढ़ना चिंता का विषय

अधिकारियों ने कहा कि रोज़ाना हो रही सड़क दुर्घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। लोग नियम जानते हुए भी अनदेखी कर रहे हैं। अभियान का लक्ष्य दुर्घटनाओं में निरंतर कमी लाना और हर व्यक्ति तक सुरक्षा का संदेश पहुंचाना है।

इस मौके पर अतुल यादव, अविनाश द्विवेदी, संदीप पांडेय, पुष्पेंद्र, अजीत सिंह, फैय्याज आलम, फिरोज सहित बड़ी संख्या में वाहन चालक मौजूद रहे।

फतेहपुर में ‘परवाह’ अब नारा नहीं, अभियान बन चुका है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें