गोरखपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह रहे मुख्य अतिथि साथ ही लोकप्रिय सांसद रवि किशन ने लोगों का उतस्सा बढ़ाया
संवाददाता पवन सूर्यवंशी गोरखपुर
गोरखपुर। आज गोरखपुर में गोरखपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय पर्यटन मंत्री माननीय श्री जयवीर सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महोत्सव का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला, पर्यटन संभावनाओं और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। उद्घाटन अवसर पर गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद श्री रवि किशन की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपने संबोधन में पर्यटन मंत्री ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव जैसे आयोजन प्रदेश के पर्यटन को नई दिशा देते हैं और स्थानीय कलाकारों व शिल्पकारों को मंच प्रदान करते हैं। सांसद रवि किशन ने महोत्सव को गोरखपुर की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताते हुए इसके सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल और पर्यटन से जुड़े विविध कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
यह आयोजन न केवल गोरखपुर की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त रूप से प्रस्तुत करेगा, बल्कि पर्यटन के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को भी गति देगा।












