फतेहपुर: कोराई चौराहा पर महेंद्र मौर्य के पिज़्ज़ा प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ

कोराई चौराहा पर महेंद्र मौर्य के पिज़्ज़ा प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

फतेहपुर: कोराई चौराहा स्थित पिज़्ज़ा के नवीन प्रतिष्ठान का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस नए उद्यम की शुरुआत महेंद्र मौर्य ने की है। प्रतिष्ठान का उद्घाटन नगर पालिका परिषद फतेहपुर के माननीय अध्यक्ष राज कुमार मौर्य (एडवोकेट) ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में फूल सिंह मौर्य, अजय सिंह मौर्य (जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय मौर्य महासभा फतेहपुर), डॉ. अमित पाल (जिला अध्यक्ष, समाजवादी अंबेडकर), ब्रजेन्द्र मौर्य (मीडिया प्रभारी), अभिषेक मौर्य और शिवम मौर्य वाहिनी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

स्थानीय लोगों और अतिथियों ने महेंद्र मौर्य को इस नए व्यापारिक प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं और इस पहल को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

यह प्रतिष्ठान न सिर्फ स्वाद का नया ठिकाना बनेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी योगदान देगा।

ये भी पढ़ें परिवहन निगम की बसों के बीच सवारियां भर रही अवैध बसें, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें