गोरखपुर: स्कूल की लापरवाही से बड़ा हादसा, छत का प्लास्टर गिरने से छात्र घायल

स्कूल की लापरवाही से बड़ा हादसा, छत का प्लास्टर गिरने से छात्र घायल

गोरखपुर। जिले के चरगांवा ब्लॉक स्थित माध्यमिक विद्यालय बालापार में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की जर्जर छत से अचानक प्लास्टर गिरने से कक्षा 5 में पढ़ने वाला छात्र विक्रम घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद मौजूद अध्यापक घायल छात्र को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर जनपद में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रमेन्द्र सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता अग्रहरि को निलंबित कर दिया है।

स्कूल का फोटो

प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और विद्यालय भवन की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। यह हादसा स्कूलों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का ज्वलंत उदाहरण बन गया है।

ये भी पढ़ें फतेहपुर: कोराई चौराहा पर महेंद्र मौर्य के पिज़्ज़ा प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें