माँ शीतलादेवी मंदिर प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भव्य कलश यात्रा, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

माँ शीतलादेवी मंदिर प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भव्य कलश यात्रा, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

संवाददाता अमित शुक्ला कुंडा प्रतापगढ़।बिहार विकासखंड के चौरास डेरवा स्थित नव-निर्मित माँ शीतलादेवी मंदिर के भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर, गुरुवार को पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। मंदिर परिसर से शुरू हुई एक विशाल और भव्य कलश यात्रा ने चौरास सहित आसपास के क्षेत्रों को भक्तिमय बना दिया। यह कलश यात्रा स्थानीय ग्रामीणांचल की आस्था और जनसहभागिता का जीवंत प्रमाण बनी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।सुबह से ही चौरास डेरवा स्थित मंदिर परिसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। कलश यात्रा का आरम्भ मंदिर स्थल से हुआ, जहाँ से माँ शीतलादेवी के जयकारों के साथ हजारों भक्त आगे बढ़े। यात्रा में सबसे आगे डीजे चल रहा था, जिसकी धुन पर नाचते-गाते भक्त अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहे थे। सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ पारंपरिक परिधानों में सिर पर मंगल कलश धारण कर सबसे आगे चल रही थीं, जो यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। भक्तिमय भजनों और लोकगीतों का गान करते हुए भक्त पूरे रास्ते में एक सकारात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहे थे। इस काफिले में दर्जनों गाड़ियाँ भी शामिल थीं, जो यात्रा की भव्यता को और बढ़ा रही थीं।यह यात्रा चौरास से निकलकर पहले छतुपट्टी क्षेत्र में स्थित मंदिर पहुँची, जहाँ विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा शिवम् शुक्ला के पैतृक घर पूरे छ्त्तू पहुँची, जहाँ परिजनों और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। यहाँ से यात्रा धाम की ओर बढ़ी और फिर पुनः चौरास मंदिर परिसर पहुँची। इस पूरे दौरान, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के प्रति आस्था रखने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि दो दिवसीय इस पावन अनुष्ठान का समापन शुक्रवार, 20 फरवरी को माँ शीतलादेवी मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह और विशाल भंडारे के साथ होगा। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया इस अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएँगे। राजा भइया के बड़े पुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह बड़े राजा पूर्व सांसद वर्तमान एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी, प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल और मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायी, पूर्व विधायक एवं ठाकुर ग्रुप के ट्रस्टी, ठाकुर रमेश सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

आयोजक शिवम् सुरेशचंद्र शुक्ला (मोनू) ने यह मंदिर अपने दादाजी स्वर्गीय रामखेलावन शुक्ला की स्मृति को समर्पित किया है। उन्होंने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से 20 फरवरी 2026 शुक्रवार को होने वाले उद्घाटन और भंडारे में सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र अनुरोध किया है। यह भव्य आयोजन चौरास डेरवा में भक्ति और जनसहभागिता की एक नई मिसाल कायम करेगा।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ कुंडा राजापुर विंधन गांव में इंसानियत हुई शर्मसार आवारा सांड पर फेंका तेजाब,उससे सांड की दर्दनाक हुई मौत से लोगो में आक्रोश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें