जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता अतुल सिंह राणा द्वारा श्री रामचरितमानस पाठ एवं भंडारे का भव्य आयोजन

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता अतुल सिंह राणा द्वारा श्री रामचरितमानस पाठ एवं भंडारे का भव्य आयोजन

संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा प्रतापगढ़।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता और बिहार क्षेत्र के बेधन गोपाल पुर निवासी समाजसेवी अतुल सिंह राणा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जो 24 और 25 जनवरी को लेटे हुए बड़े हनुमान जी तीर्थ क्षेत्र संगम प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा।इस भंडारे का आयोजन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप राजा भइया के मार्गदर्शन में सनातन धर्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, आयोजक अतुल सिंह राणा हमेशा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं, जो सनातन धर्म के प्रति उनकी गहरी समर्पण भावना को दर्शाता है।24 जनवरी को श्री रामचरितमानस पाठ प्रारंभ होगा, 25 जनवरी श्री रामचरितमानस पाठ समापन के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन 2 बजे से प्रभु इच्छा तक देर शाम तक चलेगा, जिसमें जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के सभी सम्मानित श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। अतुल सिंह राणा ने कहा कि यह भंडारा बंधवा के लेटे हुए बड़े हनुमान जी की कृपा से राजा भइया के मार्गदर्शन से आयोजित किया जा रहा है। सभी क्षेत्र वासियों पार्टी कार्यकर्ताओं श्रद्धालुओं को इसमें शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के लिए और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कार्य करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें विकासखंड जरवल कस्बा के अंतर्गत संचालित एशिया अल्ट्रासाउंड सेंटर के बारे में कई दिनों से भ्रामक खबरों का पीड़ित ने किया खंडन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया