एटा में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत, पूर्व विधायक टीटू यादव समर्थकों संग पहुंचे
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।


एटा। परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य, ज्योतिषपीठाधीश्वर, अनंत श्री विभूषित स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के एटा आगमन पर जीटी रोड स्थित अरुणा नगर के निकट भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अमित कुमार गौरव उर्फ टीटू यादव अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समर्थक एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जयकारों और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूर्व विधायक टीटू यादव ने पुष्पमाला अर्पित कर शंकराचार्य जी का अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ मौजूद रही और श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य जी के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल बना रहा।












