पूर्व विधायक उदयभान करवरिया व विधायक हर्षवर्धन बाजपेई का कौड़िहार में भव्य स्वागत

पूर्व विधायक उदयभान करवरिया व विधायक हर्षवर्धन बाजपेई का कौड़िहार में भव्य स्वागत

संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज
कौड़िहार, प्रयागराज। भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे पूर्व विधायक उदयभान करवरिया एवं शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई का कौड़िहार चौराहे पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।

भगौतीपुर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के मुख्य अतिथि उदयभान करवरिया तथा विशिष्ट अतिथि विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के आयोजक सुनील तिवारी ‘रूद्र’ ने उदयभान करवरिया का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं रामदरबार भेंट कर सम्मानित किया। वहीं विधायक हर्षवर्धन बाजपेई का भी माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम” के उद्घोष से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप शुक्ला सहित आलोक तिवारी, पंकज द्विवेदी, पवन शुक्ल, धर्मेंद्र मिश्र, मोहित शुक्ल, कृष्णचंद्र पाण्डेय, संजू तिवारी, आनंद पाण्डेय, ऋषिकेश पाण्डेय, शुभम शुक्ल, सागर मिश्र, धनवंतरी गोस्वामी, अरुण तिवारी, गोलू दुबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और आगामी योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। स्वागत समारोह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें