बारिश में कच्चा मकान भरभराकर गिरा, आधा दर्जन लोग घायल
संवाददाता — सदानंद द्विवेदी
प्रतापगढ़। लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार सुबह लक्ष्मणपुर विकासखंड के चंदापुर गांव में बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण वीरेंद्र विश्वकर्मा और धीरेंद्र विश्वकर्मा का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया।
मकान गिरने से घर में मौजूद करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में घर की गृहस्थी का सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।












