तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर का कहर

तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर का कहर

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

पुलिस जीप समेत 5 वाहनों में मारी टक्कर

एटा जनपद के थाना रिजोर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने पुलिस जीप सहित पांच वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक उपनिरीक्षक (SI) समेत कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर कार चालक तेज गति से वाहन चला रहा था, तभी गाँव बाकलपुर के पास अचानक नियंत्रण खो बैठा और सामने खड़े व गुजर रहे वाहनों को टक्कर मारता चला गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस जीप, आई-टेन कार, दो बाइक और एक CNG कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सकीट नीतिश गर्ग और थाना प्रभारी रिजोर प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजा और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर थाने में खड़ा कराया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया