चुंगी से सदर चौराहा तक भीषण जाम, यातायात पूरी तरह प्रभावित
प्रतापगढ़ शहर में शनिवार को चुंगी से सदर चौराहा तक भीषण जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से दोपहिया, चारपहिया वाहन, ई-रिक्शा और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें नगर पालिका पीआईसी बैठक में विकास कार्यों पर महत्वपूर्ण निर्णय












