मा० न्यायमूर्ति श्री नीरज तिवारी एवं मा० न्यायमूर्ति श्री पद्म नारायण मिश्र का जनपद प्रतापगढ़ आगमन, न्याय भवन/निरीक्षण भवन में किया गया स्वागत।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
न्याय भवन, जनपद प्रतापगढ़ में मा० न्यायमूर्ति श्री नीरज तिवारी एवं मा० न्यायमूर्ति श्री पद्म नारायण मिश्र का जनपद प्रतापगढ़ में आगमन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी द्वारा माननीय न्यायमूर्तिगण का गरिमामय स्वागत किया गया।। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा माननीय न्यायमूर्ति महोदय का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा उन्हें ससम्मान सलामी प्रदान की गई।। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान माननीय न्यायमूर्ति महोदय के आगमन को लेकर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं तथा सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।। इस अवसर पर जनपद के अन्य राजपत्रित अधिकारीगण एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।।












