जनपद एटा प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय संदीप सिंह
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
आज एटा जनपद के दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर वे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस डिफेंस, विकसित भारत एवं जी राम जी योजना से संबंधित कार्यक्रम में सहभागिता की।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में भी बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह शामिल हुए। बैठक में शासन की योजनाओं की समीक्षा के साथ संगठनात्मक एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश सिंह, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप जैन, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी, मारहरा ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट में बैठक के उपरांत बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के आवास अरुणा नगर पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।












