एलाऊ में भीषण सड़क हादसा, बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल
संवाददाता: पंकज मिश्रा
मैनपुरी जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र अंतर्गत भाँवत पुल के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम की सूचना मिलते ही थाना एलाऊ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया। वहीं हादसे के बाद बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
एलाऊ पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।












