कासगंज रोड पर सतीश हॉस्पिटल के शुभारंभ पर पूर्व दुग्ध विकास मंत्री अवधपाल सिंह ने किया प्रसाद वितरण

एटा के कासगंज रोड पर सतीश हॉस्पिटल के शुभारंभ पर पूर्व दुग्ध विकास मंत्री अवधपाल सिंह ने किया प्रसाद वितरण

संवाददाता – योगेंद्र सिंह. एटा – जनपद एटा के कासगंज रोड स्थित सतीश हॉस्पिटल का शुभारंभ गुरुवार को पूर्व दुग्ध विकास मंत्री श्री अवधपाल सिंह के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस दौरान विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन कराया गया तथा क्षेत्र के लोगों में प्रसाद वितरित किया गया।

पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के निजी अस्पतालों के खुलने से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से प्राप्त होंगी। उन्होंने हॉस्पिटल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं और कहा कि गरीब मरीजों के प्रति भी संवेदनशील रहते हुए इलाज की व्यवस्था करें।

इस अवसर पर हॉस्पिटल संचालक ने बताया कि यहां पर जनरल चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग तथा आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर इलाज देना और उनकी सभी परेशानियों को दूर करना है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख व्यापारी, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, चिकित्सक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा है

ये भी पढ़ें किसानों की किस्मत बदली बेबी कॉर्न से: 90 दिन में तैयार फसल से लाखों की कमाई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें