गुरु पूर्णिमा पर महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में हुआ भव्य सांस्कृतिक आयोजन
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान. गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एटा स्थित महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में गायत्री परिवार द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्रद्धा और सम्मान के साथ गुरुओं का वंदन किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री प्रदीप भामाशाह, नगर पालिका एटा की अध्यक्ष श्रीमती सुधा गुप्ता, तथा बीजेपी के अन्य कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित रहे। समस्त गायत्री परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गुरु की महिमा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें भजन, नृत्य और विचार-विमर्श शामिल रहा। सभी अतिथियों ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा को सशक्त बनाना रहा।
ये भी पढ़ें कासगंज रोड पर सतीश हॉस्पिटल के शुभारंभ पर पूर्व दुग्ध विकास मंत्री अवधपाल सिंह ने किया प्रसाद वितरण












