हनुमान जयंती पर विशाल भंडारे का आयोजन आज

हनुमान जयंती पर विशाल भंडारे का आयोजन आज

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा, प्रतापगढ़। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर पुरवियन का पुरवा स्थित हनुमान मंदिर में आज श्रद्धा और भक्ति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन समस्त पांडे परिवार की तरफ से किया जा रहा है।मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और सुबह से ही भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भंडारे में प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल होंगे।आयोजक अमरनाथ पांडे जी ने बताया कि इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मौके पर उपस्थित समाजसेवी श्री अमरनाथ पांडे श्री विश्वनाथ पांडे श्री रंगनाथ पांडे श्री सोमनाथ पांडे युवा समाजसेवी विकास फर्नीचर हाउस के मालिक अनिल पांडे नेता जी और समस्त ग्रामवासी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में प्रसाद वितरण कार्यक्रम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें