बिजनौर: बेवफाई से आहत प्रेमिका ने प्रेमी को जड़े थप्पड़, फिर बुलेट पर हुई रवाना

 बस स्टैंड पर हाईवोल्टेज ड्रामा: बेवफाई से आहत प्रेमिका ने प्रेमी को जड़े थप्पड़, फिर बुलेट पर हुई रवाना

बिजनौर। यूपी के बिजनौर बस स्टैंड पर उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक युवती अपने प्रेमी को थप्पड़ मारने लगी। बताया जा रहा है कि युवती चंडीगढ़ से आई थी और अपने प्रेमी की बेवफाई से आहत थी। प्रेमी उसकी कॉल रिसीव नहीं कर रहा था, जिससे नाराज होकर वह एक बच्ची के साथ बिजनौर पहुंची और किसी तरह उसे बस अड्डे पर बुला लिया।

जैसे ही युवक वहां पहुंचा, युवती ने उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए लेकिन युवक ने कोई विरोध नहीं किया। थप्पड़ों के बाद भी प्रेमी का गुस्सा नहीं फूटा, बल्कि उसने प्रेमिका को मनाने की कोशिश की। थोड़ी देर बाद दोनों बातचीत करते हुए बुलेट बाइक पर बैठकर वहां से रवाना हो गए।

घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें युवती का गुस्सा और प्रेमी की शांत प्रतिक्रिया देखी जा सकती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। फिलहाल, दोनों कहां गए और उनकी कहानी का क्या अंजाम हुआ, यह रहस्य बना हुआ है।

ये भी पढ़ें संभल: SDM वंदना मिश्रा ने अवैध हॉस्पिटल पर मारा छापा

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें