प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या — तीन बच्चों की मां बीना ने रची खौफनाक साजिश

अलीगढ़: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या — तीन बच्चों की मां बीना ने रची खौफनाक साजिश

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन बच्चों की मां बीना ने अपने प्रेमी मनोज के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। 14 साल पहले सात फेरों के साथ पति सुरेश के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने वाली बीना ने प्रेम में अंधी होकर यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना गोंडा क्षेत्र की है, जहां सुरेश अपने घर के बाहर बैठकर मोबाइल पर रील्स देख रहा था। इसी दौरान मनोज वहां पहुंचा और सुरेश को गोली मार दी। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई। बीना भी घर से बाहर निकल आई और मनोज को मौके से भागने का पूरा मौका दिया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि वारदात के तुरंत बाद मनोज थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने जब मनोज से पूछताछ की तो उसने बताया कि बीना से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था और उसी के कहने पर उसने सुरेश की हत्या की। अब पुलिस ने बीना को भी गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

यह घटना इलाके में सनसनी का विषय बनी हुई है। लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि एक मां अपने तीन बच्चों के भविष्य को दांव पर लगाकर ऐसा कैसे कर सकती है।

ये भी पढ़ें एटा: मेड़ विवाद ने ली थी महिला की जान, 9 दोषियों को उम्रकैद और 65-65 हजार का जुर्माना

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें