शोहरतगढ़ वाया पकड़ी बभनी मार्ग पर नकथर मोड़ के पास पलट गई हुण्डई की क्रेटा वाहन
संवाददाता पवन सूर्यवंशी सिद्धार्थनगर। गुरुवार देर रात्रि शोहरतगढ़ वाया पकड़ी बभनी मार्ग पर नकथर मोड़ के पास हुण्डई की क्रेटा चार पहिया वाहन पलट गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी32 क्यूवी 6292 देर रात्रि में रेलवे स्टेशन से कुछ लोगों को बैठाकर अपने गंतव्य की तरफ जा रही थी कि रास्ते में ही हादसा हो गया।
वहीं जानकारी यह भी बताते हैं कि कार में सवार युवक गोरखपुर से रात्रि में ट्रेन से लौटे हैं और इसी चार पहिया कार में बैठकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। कार में सवार सभी लोगों के सुरक्षित होने की भी खबर बताई जा रही है।
हुण्डई की क्रेटा गाड़ी के पीछे पटियापार से प्रधान पद के प्रत्याशी के पोस्टर में कुछ शब्द डैमेज अवस्था में दिखाई दे रहा है।
मामले को लेकर पोस्टर प्रिन्ट अबरार अहमद से उनके मोबाइल नम्बर 8052926726 पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें मिक्चर मशीन से कुचलकर मजदूर की मौत












