मासूम राबिया की जिलाधिकारी से भावुक अपील, मकान की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग

मासूम राबिया की जिलाधिकारी से भावुक अपील, मकान की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग

वीडियो के माध्यम से उठाई सुरक्षा की गुहार

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी हापुड़। तहसील धौलाना क्षेत्र के धौलाना–गुलावठी मार्ग स्थित धौलाना पिक्चर हाल के सामने बने एक मकान की छत से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को लेकर एक मासूम बच्ची की दर्दभरी आवाज सामने आई है। राबिया नाम की मासूम बेटी ने हाथ जोड़कर जिलाधिकारी हापुड़ श्री अभिषेक पाण्डेय से भावुक अपील करते हुए उक्त लाइन को शीघ्र हटवाने की मांग की है।

 

राबिया द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में उसने बताया कि उसके मकान की छत के ऊपर से गुजर रही इसी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसके छोटे भाई का हाथ कट चुका है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसके बावजूद अब तक लाइन नहीं हटाई गई, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।

मासूम राबिया की यह अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह प्रशासन से अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगा रही है। क्षेत्रवासियों का भी कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई और गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि मासूम राबिया की इस भावुक अपील पर जिला प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और उसके मकान की छत से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन कब तक हटाई जाती है।

ये भी पढ़ें शोहरतगढ़ वाया पकड़ी बभनी मार्ग पर नकथर मोड़ के पास पलट गई हुण्डई की क्रेटा वाहन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें