उत्तर प्रदेश में मौसम का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

 

लखनऊ: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए बड़ा मौसम अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार 31 अगस्त से 2 सितंबर तक राज्य में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी यूपी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा, मेरठ और गाजियाबाद समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

कारण

विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया बना हुआ है, जो अगले दो दिनों में पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा।

चेतावनी

31 अगस्त और 1 सितंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का खतरा अधिक रहेगा।

पश्चिमी और पूर्वी दोनों यूपी के जिलों पर इसका असर होगा।

लोगों से अपील है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और सावधानी बरतें।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें एटा में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय, एसडीएम ने किया निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें