मुख्य विकास अधिकारी, श्री कुमार सौरभ गाज़ियाबाद की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण अभियान के संबंध में उद्योग बंधु के सदस्यों एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की टीम के साथ बैठक
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा



दिनांक 08 जुलाई, 2026 को मुख्य विकास अधिकारी, गाज़ियाबाद की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण अभियान के संबंध में उद्योग बंधु के सदस्यों एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की टीम के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सड़कों के किनारे अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराया जाए तथा प्रत्येक पौधे की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाए जाएँ। साथ ही निर्देश दिए गए कि प्रत्येक सड़क पर एक ही प्रजाति के वृक्ष लगाए जाएँ, जिससे सड़कों का सौंदर्यीकरण एवं वृक्षों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। सभी संबंधित विभागों एवं औद्योगिक इकाइयों को वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।












