जनपद गाजियाबाद में पीपीएस (रिटायर्ड)ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की गोष्ठी का आयोजन होटल ग्रांटतुषार कवि नगर गाजियाबाद में किया गया। गोष्ठी सबसे वरिष्ठ सदस्य श्री ओमपाल सिंह जी(83 वर्ष)की अध्यक्षता में हुई जिसमें 39 सदस्यों ने भाग लिया।गोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत से हुआ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

आज दिनांक 7/6/26 को जनपद गाजियाबाद के सदस्यों को माह अप्रैल-मई एवं जून 2026 में आए जन्म दिन की बधाई ओर शुभकामनाएं दी गई।सभी सदस्यों एवं नए सदस्यों का आपसी परिचय कराया गया। कोषाध्यक्ष श्री सोमवीर सिंह के द्वारा लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।गोष्ठी में आए शेष सदस्यों को स्मारिका, डायरेक्टरी वितरित की गई। आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री सोमवीर सिंह,श्री मुकेश गौतम,श्री आदेश कुमार,श्री वीर सिंह, श्री श्योराज सिंह यादव के द्वारा गीत- संगीत आदि सुना कर सभी का मनोरंजन किया। एनसीआर कोऑर्डिनेटर श्री धर्मेन्द्र सिंह सिरोही के द्वारा सदस्यों की समस्याओं के निराकरण से अवगत कराया गया। गोष्टी का प्रारंभ जलपान एवं समापन दोपहर भोज के बाद हुआ।गोष्ठी का संचालन एवं गोष्ठी मे आए सभी सदस्यों का आभार मेरे द्वारा व्यक्त किया गया। इस गोष्टी के बाद श्री धर्मेंद्र सिंह सिरोही एवं मेरे द्वारा श्री बलबीर सिंह(81 वर्ष)के बाएं हाथ में लगी चोट के विषय में उनके आवास वैशाली (इंदिरापुरम गाजियाबाद)में जाकर हाल-चाल जाना एवं संगठन की तरफ से वरिष्ठ सदस्य का प्रतीक चिन्ह, स्मारिका एवं सोल उढाकर परिवार सहित सम्मानित किया गया ।सादर ब्रह्मपाल सिंह बालियान
कोऑर्डिनेटर जनपद गाजियाबाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें