मैनपुरी में बुलेट सवार रईसजादों की लापरवाही ने ली जान, सड़क किनारे खड़े युवक की दर्दनाक मौत

मैनपुरी में बुलेट सवार रईसजादों की लापरवाही ने ली जान, सड़क किनारे खड़े युवक की दर्दनाक मौत

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी —थाना कोतवाली क्षेत्र में आज देर शाम तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। टीवीएस शोरूम के पास बुलेट बाइक पर सवार दो रईसजादों ने सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिवन्नपुर चौधरी निवासी युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुलेट सवार युवक तेज रफ्तार में स्टंट जैसी हरकतें करते हुए आ रहे थे। अचानक नियंत्रण खोने पर उन्होंने सड़क किनारे खड़े युवक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। थाना कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि फरार बाइक सवारों की पहचान की जा सके।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में लगातार बढ़ती तेज रफ्तार बाइक राइडिंग पर लगाम न लगने से हादसे बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस से ऐसे स्टंटबाजों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal