मैनपुरी में तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, पति ने एसपी से लगाई गुहार

मैनपुरी में तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, पति ने एसपी से लगाई गुहार

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से अचानक लापता हो गई। महिला घर से जाते समय अपनी एक छोटी बच्ची को भी साथ ले गई, जबकि बाकी दो बच्चे घर पर ही रह गए। पीड़ित पति ने पत्नी की खोजबीन के लिए रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परेशान होकर वह सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। पीड़ित ने बताया कि पत्नी कुछ दिनों से फोन पर किसी से बात करती थी और पूछने पर झगड़ा कर देती थी। मंगलवार को वह अचानक घर से गायब हो गई। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है।

एसपी कार्यालय के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें