“आराधना मिश्रा ‘मोना’—सेवा, सादगी और विश्वास की मिसाल, रामपुर खास में लगातार जीत से मजबूत हुआ नेतृत्व
जिला संवाददाता : महेश शुक्ला
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक भरोसेमंद, सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पित चेहरा के रूप में उभरकर सामने आई हैं आराधना मिश्रा ‘मोना’ दीदी। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख के रूप में की थी, और शुरुआत से ही जनता के बीच अपने मिलनसार स्वभाव, संवेदनशीलता और विकासवादी दृष्टिकोण के कारण उन्होंने रामपुर खास क्षेत्र की जनता का गहरा विश्वास जीता। साल 2014 में पिता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव मैदान में उतारा। उन्होंने शानदार जीत दर्ज करते हुए विधानसभा में अपनी जगह मजबूत की। इसके बाद 2017 और 2022 के चुनावों में प्रदेशभर में चली भाजपा लहर के बावजूद उन्होंने लगातार जीत हासिल कर अपना नेतृत्व और जनस्वीकृति और मजबूत कर दी।
आज वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख नेताओं में शुमार हैं। उनकी सौम्य शैली, विनम्र व्यवहार, जमीनी जुड़ाव और कठिन परिस्थितियों में भी जनता के बीच सक्रिय रहने की आदत ने उन्हें पूरे प्रदेश में “मोना दीदी” के रूप में विशेष पहचान दिलाई है। सेवा, विकास और भरोसा—ये तीनों स्तंभ उनके राजनीतिक व्यक्तित्व की पहचान बन चुके हैं।












