दिव्यांग जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मानित हुए ओलंपिक संघ यूपी के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला

दिव्यांग जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मानित हुए ओलंपिक संघ यूपी के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला

संवाददाता – अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। बाबागंज ब्लॉक के झींगुर गांव निवासी तथा ओलंपिक संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला को दिव्यांगों के कल्याण और उत्थान के क्षेत्र में किए गए उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। आज लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उनके सम्मानित होने की जानकारी जैसे ही क्षेत्र में पहुंची, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने मुकेश शुक्ला को बधाइयाँ देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। लोगों का कहना है कि दिव्यांग जनों के लिए मुकेश शुक्ला द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें