प्रतापगढ़ में 24-25 अप्रैल को न्यायालयों में अवकाश, जून-जुलाई के दो शनिवार को होंगे कार्य दिवस
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़
माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय से प्राप्त आदेश के क्रम में जनपद न्यायालय प्रतापगढ़ में न्यायिक अधिकारियों की खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को देखते हुए 24 अप्रैल 2026 एवं 25 अप्रैल 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही कार्य संतुलन बनाए रखने के लिए दो चतुर्थ शनिवार को कार्य दिवस घोषित किया गया है। इसके तहत 27 जून 2026 एवं 25 जुलाई 2026 को जनपद न्यायालय प्रतापगढ़ में नियमित रूप से न्यायिक कार्य संपादित किए जाएंगे। यह आदेश मुख्यालय न्यायालय प्रतापगढ़ के साथ-साथ न्यायालय कुंडा, न्यायालय लालगंज तथा ग्राम न्यायालय पट्टी पर भी समान रूप से लागू रहेगा। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथियों का पालन सुनिश्चित किया जाए।












