आगामी गणतन्त्र दिवस-2026 के दृष्टिगत में वेव सिटी एसीपी प्रिया श्रीपाल क्रॉसिंग रिपब्लिक SHO सरिता मलिक द्वाराशांति/कानून- एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने एवं चेकिंग अभियान।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी नोएडा


गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ के निर्देशन में श्रीमती प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी द्वारा आगामी गणतन्त्र दिवस-2026 के दृष्टिगत एवं नागरिक सुरक्षा भाव से थाना प्रभारी क्रॉसिंग रिपब्लिक व पुलिस बल के साथ शांति/कानून-व्यवस्था बनाये रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेंकिग की गई । एसीपी ने सड़क पर उतरकर संभाली कमान, कृष्णा अंडरपास पर ट्रैफिक जाम से दिलाई राहत गाजियाबाद। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और रोज़ाना लगने वाले जाम को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में दिखाई दिया। कृष्णा स्कूल अंडरपास के पास एसीपी प्रियाश्रीपाल ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए *विशेष ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया और जाम की समस्या से आम जनता को राहत दिलाई। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया, जिससे यातायात सुचारू हो सका। पुलिस टीम ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सघन जांच की। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाण पत्र व जरूरी कागजात न होने पर नियम तोड़ने वालों के चालान किए गए। एसीपी प्रियाश्रीपाल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैफिक व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त न की जाए और सड़क को बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस अभियान में एसचओ सरिता मलिक (क्रॉसिंग थाना), चौकी इंचार्ज कमला हॉल सहित पुलिस की पूरी टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने स्वयं सड़क पर उतरकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और व्यवस्था को सामान्य कराया।












